बांदा, के एस दुबे । अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेन्द्र ने जनगणना प्रशिक्षण के लिए निर्धारित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को देखा। बताया गया कि जनगणना कार्य के लिए मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो बैचों में 7 से 14 अक्टूबर 2026 के मध्य आयोजित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में
शामिल होने वाले कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण एवं व्यवस्थित रखी जाएं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना से संबंधित कार्यों एवं निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी गंभीरता से देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक दायित्व है। इसलिए प्रशिक्षण में सभी कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उन्हें उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी दी जाए। निरीक्षण के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक, तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय, डायट प्राचार्य सतेंद्र पाण्डेय, जनगणना प्रभारी शैलेश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment