बांध में मछली पकड़ने गए तीन आदिवासी युवकों की पानी में डूबने से मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 10, 2026

बांध में मछली पकड़ने गए तीन आदिवासी युवकों की पानी में डूबने से मौत

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बांध में मछली पकड़ने गए आदिवासी परिवार के तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानिकपुर क्षेत्र के हेला गांव का निवासी महेन्द्र (30) पुत्र जोधी अपने भाई सुरविजय और गांव के ही रहने वाले राजपाल (17) पुत्र स्व लवकुश और रामकेश (32) पुत्र तीरथ के साथ शनिवार को सबेरे छह बजे जडेरा बांध के तालाब में मछली पकड़ने गए थे। यहां तीनों लोग पानी में उतर गए। काफी देर तक बाहर न निकलने के पर महेन्द्र के भाई सुरविजय को अनहोनी की आशंका हुई और उसने गांव के लोगों को बुलाया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच


गए। साथ ही तीनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही दिन पूर्व मृतक महाराष्ट्र से घर लौटे थे। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र के जडेरा बंधा में तीन लोग मछली का शिकार करने गए थे, जिनकी डूबने से मौत होने की सूचना मिली है। पहले एक आदमी का शव पानी में मिला था। उसी आधार पर शेष दोनों मृतकों के शव भी ढूंढ़े गए है। पंचायतनामा के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों में नियमानुसार मिलने वाली सम्पूर्ण मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। कौंग्रेस नेत्री रंजना बराती लाल पाण्डेय ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।  


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages