ज्ञापन सौंपकर की रुखमा खुर्द स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 5, 2026

ज्ञापन सौंपकर की रुखमा खुर्द स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने की मांग

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पाठा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूखमा खुर्द में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर समाजसेवी आनंद सिंह यादव ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और रात्रि में मरीजों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर वार्मर, एफएचआर/बेबी हार्ट मशीन, एटीआरवाई, प्रसव संबंधी आवश्यक उपकरण, वार्ड आया, महिला सफाई कर्मचारी, इन्वर्टर व बिजली बैकअप तथा 102 एंबुलेंस जैसी सुविधाओं का अभाव है। इसका सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और गंभीर मरीजों पर पड़ रहा है। बताया


कि बिजली चले जाने पर रात में स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा हो जाता है। कई बार मरीजों को करीब 25 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल सोनेपुर ले जाना पड़ता है। पाठा क्षेत्र के दुर्गम और जंगल वाले रास्तों में रात के समय मरीजों को ले जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है। उन्होंने रात्रि ड्यूटि पर तैनात महिला नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए डायल-112 पुलिस की नियमित गश्त कराने की भी मांग की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages