मुस्लिम समाज के बीच दिया सामाजिक समरसता का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 7, 2026

मुस्लिम समाज के बीच दिया सामाजिक समरसता का संदेश

पूर्व सैनिक उत्थान समिति ने नवरात्र से पहले मेवातगंज में की बैठक

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व सैनिक उत्थान समिति की ओर से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जाफरगंज थाना क्षेत्र के मेवातगंज गांव में मुस्लिम समाज के पुरुषों एवं महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी एवं महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी की अगुवाई में आयोजित बैठक में सूबेदार राम सजीवन, सार्जेंट अरुण तिवारी ने लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने नवरात्र समेत सभी धार्मिक पर्वों का सम्मान करने, समाज में किसी भी प्रकार का द्वेष न रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर रहने

मुस्लिम समाज के बीच सामाजिक समरसता का संदेश देतीं समिति की महिला अध्यक्ष।

का संदेश दिया। समिति के विचारों से प्रभावित होकर करीब 50 पुरुषों एवं महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। समिति अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने पुरुषों को शराब सहित किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की बराबर की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और परिवार एवं समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गांव के चुनना खान, शाहरुख खान, गुल मोहम्मद, गुलशन बेगम, सहीदिया बेगम एवं नौशीन बेगम सहित अन्य लोगों ने समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मंसूर खान, इशाक अहमद, खुश मोहम्मद, शाहरुख खान, यार मोहम्मद, छोटिया बेगम, सीमा खान सहित करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages