प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने मनाया फतेहपुर का 200 वां स्थापना दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने मनाया फतेहपुर का 200 वां स्थापना दिवस

गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान व सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद के 200 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला कार्यालय में हर्षाेल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। प्रेस क्लब के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार नफीस अहमद जाफरी की अगुवाई में पत्रकारों ने केक काटकर खुशियां साझा कीं। जनपद के गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान व स्वतंत्रता संग्राम में जिले के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद ने कहा कि किसी भी जनपद का स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने इतिहास, पूर्वजों के संघर्ष व बलिदान को याद करने का भी दिन है। फतेहपुर की धरती का इतिहास

केक काटकर फतेहपुर का स्थापना दिवस मनाते पत्रकार साथी।

गौरवशाली रहा है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई में यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को जनपद के इतिहास, महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से परिचित कराना जरूरी है। पत्रकारों को भी अपनी लेखनी के माध्यम से जनपद की ऐतिहासिक विरासत, उपलब्धियों और गौरवशाली परंपराओं को सामने लाना चाहिए, ताकि युवा अपनी मिट्टी के इतिहास पर गर्व कर सकें। संरक्षक नफीस अहमद जाफरी ने भी जनपद के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकार साथियों से फतेहपुर की पहचान और गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने किया। इस मौके पर गुफरान नकवी, इरफान काजमी, मो. अतीक, मो. मुबीन, मोहम्मद शाहिद, विक्टर रॉबर्ट, इरशाद उर्फ गुड्डू, शिबली सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages