चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत स्थापित श्री सदगुरु गौ सेवा केन्द्र में बड़े ही धूम धाम से गीतवर्धन पूजा की गई वही रघुवीर मंदिर( बड़ी गुफा) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनाम कीर्तन के साथ बृज के भगवान और पर्वतों के राजा कहे जाने वाले गिरिराज अर्थात गोवर्धन जी की पूजा बड़े ही विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर गोवर्धन भगवान सहित भगवान श्रीराम जानकी को वेद मंत्रोच्चार भजन, आरती के साथ अन्नकूट के 200 से अधिक प्रकार के व्यंजनों का महाभोग लगाया गया।जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर में इस मौके पर धर्म नगरी चित्रकूट के तमाम साधु संत सहित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डा इलेश जैन एवं उनकी धर्म पत्नी मौसम जैन,और महिला समिति की
अध्यक्षा श्री मती ऊषा जैन, जिनेश जैन एवं उनकी धर्म पत्नी श्री मती श्रुति जैन,सभी गुरु भाई बहन एवम् सदगुरू परिवार के तमाम सदस्यों की मौजूदगी में भजन कीर्तन हुआ और भगवान युगल सरकार की बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चन हुई इसके बाद भगवान युगल सरकार को 200 से अधिक तरह के व्यंजनों का महाभोग लगाया इसे अन्नकूट भी कहते है, साथ ही साधु भंडारे का भी आयोजन किया गया।


No comments:
Post a Comment