तिंदवारी में निजी गाड़ी पर अवैध हूटर, DM से कठोर कार्रवाई की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 4, 2026

तिंदवारी में निजी गाड़ी पर अवैध हूटर, DM से कठोर कार्रवाई की मांग

तिंदवारी/बाँदा, के एस दुबे । नगर पंचायत तिंदवारी में पद के रुतबे का गलत इस्तेमाल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर पंचायत के कथित अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू पर अपनी निजी कार को सरकारी वाहन की तरह इस्तेमाल करने और छत पर अवैध हूटर/लाउडस्पीकर लगाकर पूरे कस्बे में रौब गांठने का आरोप लगा है। तिंदवारी निवासी बुद्धि विकास पटेल ने इस संबंध में 4 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी बाँदा को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले का खुलासा किया है। शिकायत के अनुसार, एक निजी चार पहिया वाहन पर नियमों के


विरुद्ध हूटर/लाउडस्पीकर लगाकर सार्वजनिक सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत निजी वाहन पर हूटर लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह ध्वनि प्रदूषण अधिनियम का भी सीधा उल्लंघन है। इससे आम जनता में भय और असुविधा का माहौल है। शिकायतकर्ता ने फोटो साक्ष्य भी सौंपा है, जिसमें निजी वाहन की छत पर अवैध लाउडस्पीकर साफ दिखाई दे रहा है।पीड़ित। ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त वाहन को तत्काल सीज कर हूटर जब्त किया जाए और संबंधित के खिलाफ MV एक्ट व ध्वनि प्रदूषण के तहत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages