एनपीके खाद के बढ़े दामों से किसान परेशान, ₹2100 प्रति बोरी कीमत सुनकर जताई नाराजगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 5, 2026

एनपीके खाद के बढ़े दामों से किसान परेशान, ₹2100 प्रति बोरी कीमत सुनकर जताई नाराजगी

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । विकासखंड जसपुरा के ग्राम पंचायत रामपुर स्थित सरकारी सहकारी समिति में आज एनपीके खाद का वितरण किया गया। खाद की कीमत ₹2100 प्रति बोरी सुनकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि पहले जो खाद लगभग 1350 रुपये में मिलती थी, उसकी कीमत अब सीधे बढ़कर 2100 रुपये हो गई है। अचानक बढ़े दामों ने किसानों की आर्थिक परेशानी बढ़ा दी है।इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं किसान सुरेंद्र त्रिपाठी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस समय खेती की बुवाई का महत्वपूर्ण सीजन चल रहा है। किसानों को खेतों की तैयारी से लेकर बीज और खाद तक की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे किसानों के पास खाद खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में 2100 रुपये प्रति बोरी एनपीके खाद खरीदना गरीब और छोटे किसानों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।


वहीं किसान दिलीप यादव, अजीत यादव, कन्हैया तिवारी और अंशु सिंह सहित अन्य किसानों ने भी खाद की बढ़ी हुई कीमतों पर नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि फसलों से होने वाली आमदनी के सामने खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि सभी सरकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और वे समय से अपनी फसलों की बुवाई कर सकें।किसानों ने सरकार से खाद की कीमतों पर राहत देने और गरीब किसानों के हित में उचित व्यवस्था करने की अपील की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते खाद की उपलब्धता और कीमतों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो खेती-किसानी पर इसका सीधा असर पड़ेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages