बबेरू मंडी समिति में सजीं पटाखों की कुल 23 दुकानें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 6, 2026

बबेरू मंडी समिति में सजीं पटाखों की कुल 23 दुकानें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कस्बे की मंडी समिति मे धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर पटाखों की दुकानें सजाई गई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन की अनुमति से पटाखों की बिक्री के लिए मंडी समिति परिसर में कुल 23 लाइसेंस धारक दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। ये दुकानें तीन दिनों तक संचालित रहेंगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक दुकान पर पानी से


भरा ड्रम, बालू तथा आग बुझाने का यंत्र अनिवार्य रूप से रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके। इसके साथ ही दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं पटाखा मंडी में सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ अग्निशमन कर्मियों की भी तैनाती की गई है, जिससे दीपावली के त्योहार पर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages