बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। शौच के लिए गई महिला को घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार कोर्रम गांव निवासी फुलिया देवी (75 वर्ष) पत्नी तिलोका शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शौच के लिए गई थीं। वापस घर लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में वृद्ध महिला को
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


No comments:
Post a Comment