बाल मेले में बच्चों ने प्रदर्शित किए विज्ञान और अंतरिक्ष के 300 से अधिक मॉडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

बाल मेले में बच्चों ने प्रदर्शित किए विज्ञान और अंतरिक्ष के 300 से अधिक मॉडल

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने किया शुभारंभ

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : बाल दिवस पर श्री सद्गुरु शिक्षा समिति और श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से सद्गुरु बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, अंतरिक्ष, चिकित्सा और अनुसंधान से जुड़े 300 से अधिक मॉडल प्रदर्शित किए। इसके साथ ही 60 से अधिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने दीप प्रज्वलन और गुरु पूजन के साथ किया। प्रदर्शनी में कचरे से बिजली बनाने, संचालित अग्निशामक, वाटर फ्लो अलार्म, बाढ़ की त्रासदी, अंतरिक्ष यान को


विद्युत आपूर्ति, कार्बन अवशोषक, वाटर प्यूरीफायर और अल्कोहल डिटेक्टर जैसे मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। व्यंजनों के स्टॉल के माध्यम से विद्यार्थियों ने उद्यमिता और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किया। महापुरुषों पर आधारित बच्चों की झांकियां भी आकर्षण रहीं। ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने बच्चों से बड़े सपने देखने और मेहनत करने का आह्वान किया। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इस दौरान ट्रस्टी बीएन लोहानी, महिला समिति की अध्यक्षा ऊषा बी जैन, अमेरिका से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डी. शाह, सचिव आर.बी. सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला, सविता बेन हरियाणी, प्राचार्य शंकर दयाल पांडेय, राकेश तिवारी, तुषारकांत शास्त्री, मंजुला, वानी, दीपक वानी, फिरोज हसन खान सहित अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages