चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मुरादाबाद जिले में टोल प्रबंधक द्वारा कराई गई एफ.आई.आर. के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार भारत सिंह को सौंपा। साथ ही निर्दोष पदाधिकारियों के विरुद्ध लिखे गए मुकदमों को वापस कराने की मांग की। भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारी नारायण सिंह सिसौदिया ने बताया कि मुरादाबाद जिले के टोल प्रबंधक द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से संगठन के पदाधिकारियों के विरुद्ध झूठी और मनगढ़ंत एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है, जबकि सभी पदाधिकारी
घटना के समय संवैधानिक तरीके से अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों व पत्रकारों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचकर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है, जो लोगों का संवैधानिक अधिकारों का हनन है। ऐसे में झूठी एफ.आई.आर. दर्ज कराने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही निर्दोष किसानों, पदाधिकारियों व पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज झूठी एफ.आई.आर. समाप्त की जानी चाहिए। इस मौके पर राजकिशोर, दीपक, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment