शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में सुधार प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताः आयुक्त अजीत कुमार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 4, 2026

शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में सुधार प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताः आयुक्त अजीत कुमार

बांदा, के एस दुबे । चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, निपुण भारत मिशन, पीएम श्री योजना, पीएम पोषण योजना, और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों समेत विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दीपावली पर्व से पूर्व बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत समस्त संविदा, दैनिक वेतनभोगी और


आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमानुसार वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, नियमित शिक्षक संकुल बैठकों के आयोजन और बोर्ड परीक्षा से पूर्व सभी विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए धनतेरस के दिन से सभी विद्यालयों में बच्चों को नियमानुसार उपमा/हलवा का पौष्टिक भोजन वितरित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही रसोईघर की साफ-सफाई और रसोइयों की व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा गया।निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालयों और प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत चल रहे कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर मानक व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।अधिकारीगण नियमित रूप से बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करें, जिससे शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी की जा सके।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के नामांकन, पठन-पाठन, स्टाफ चयन और आवश्यक सामग्री की खरीद व्यवस्था को पूरी तरह मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित विद्यालय परिसर उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages