सुरक्षा मानकों व स्टॉक की जाँच के लिए तहसीलवार टीमें गठित
बांदा, के एस दुबे । जनपद में उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गैस सिलेंडरों के स्टॉक, भंडारण और वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। जिले की सभी 40 एलपीजी गैस एजेंसियों के सघन निरीक्षण हेतु तहसीलवार विशेष टीमों का गठन किया गया है।यह कार्रवाई जिला पूर्ति अधिकारी, बाँदा के दिशा-निर्देशन में जनपद की पाँचों तहसीलों-सदर, अतर्रा, बबेरू, नरैनी एवं पैलानी में संचालित एजेंसियों पर एक साथ की जाएगी।गठित संयुक्त जाँच टीमों द्वारा गैस एजेंसियों पर निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की जाएगी।घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के भौतिक
स्टॉक का ऑनलाइन रिकॉर्ड व अभिलेखों से मिलान किया जाएगा।गोदामों और वितरण स्थलों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व क्रियाशीलता, सुरक्षित भंडारण तथा ेजतनबजनतंस सेफ्टी मानकों का निरीक्षण होगा। सिलेंडरों की अवैध बिक्री, कालाबाजारी, अवैध भंडारण तथा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों की निष्पक्ष जाँच की जाएगी।उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सिलेंडरों की वास्तविक स्थिति और डिलीवरी व्यवस्था को परखा जाएगा।
जिलाधिकारी ने गठित टीमों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी एजेंसी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, कालाबाजारी या स्टॉक में भिन्नता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। सभी टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे निरीक्षण पूरा होते ही एजेंसीवार स्टॉक विवरण, पाई गई कमियों और की गई कार्रवाई की संयुक्त जाँच आख्या तत्काल जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा, रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति और शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सिलेंडरों की उपलब्धता प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, धांधली या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment