छठ पर्व पर बांदा स्टेशन पर रेलवे के स्काउट्स ने संभाली कमान, आरपीएफ संग कर रहे भीड़ नियंत्रण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, November 15, 2026

छठ पर्व पर बांदा स्टेशन पर रेलवे के स्काउट्स ने संभाली कमान, आरपीएफ संग कर रहे भीड़ नियंत्रण

बांदा, के एस दुबे । मंडल रेल प्रबंधक महोदय के संरक्षण एवं उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संस्था झांसी के निर्देशन में "हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा" को चरितार्थ करते हुए आजाद स्काउट्स ग्रुप बांदा के  स्काउटर छठ पर्व के अवसर पर रेल सुरक्षा बल बांदा के साथ भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से नियंत्रण करने में एवं यात्रियों की सकुशल यात्रा हेतु बांदा स्टेशन पर अपना  सहयोग निरन्तर दे रहे है।    रेल सुरक्षा बल बांदा के उचित निर्देशन में बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 एवं  2 पर रेल सुरक्षा बल के सिपाहियों के साथ उत्तर मध्य रेलवे की बांदा स्काउट टीम के स्काउटर ने अपना योगदान दे रहे है। यह कार्यक्रम दिनांक 14.11.2026 से शुरू


होकर दिनांक 16.11.2026 तक निरंतर चलेगा। भीड़ नियंत्रण कार्यक्रम में उतर मध्य रेलवे के बांदा स्काउट ग्रुप से ग्रुप लीडर राजेश कुमार कोष्ठा (ट्रेन मैनेजर) के साथ रोवर लीडर श्री शुभम खरे (सी० सहायक लोको पायलट), सहायक स्काउट मास्टर श्री नदीम अहमद हाशमी (सी० सहायक लोको पायलट) एवं सीनियर रोवर रामू सिंह यादव (ट्रेन मैनेजर) अत्यंत सक्रिय होकर अपना योगदान दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages