कालपी अधिवक्ता हत्याकांड से आक्रोश, न्यायिक कार्य से विरत रहे चित्रकूट के वकील - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 3, 2026

कालपी अधिवक्ता हत्याकांड से आक्रोश, न्यायिक कार्य से विरत रहे चित्रकूट के वकील

हत्यारों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठी मांग

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : कालपी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की बीते एक नवंबर को हुई हत्या के विरोध में मंगलवार को चित्रकूट के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। चित्रकूट अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने हत्याकांड पर आक्रोश जताते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन न्यायिक तहसीलदार रचना यादव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मृतक अधिवक्ता के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा


कि अधिवक्ताओं पर लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। अधिवक्ता संघ के महासचिव विजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता भीमसेन मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, सचिन श्रीवास्तव, आशीष सिंह, आशीष तिवारी, विनीत पयासी, जितेंद्र उपाध्याय, राजेश चौहान, पंकज पटेल, अनुराग पटेल, विपिन सिंह सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages