छह साल से भुगतान न मिलने का आरोप, वेतनवृद्धि की उठाई मांग
फतेहपुर, मो शमशाद । ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने समय से मानदेय न मिलने व वेतनवृद्धि किए जाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपा। पंप ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मात्र चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, वह भी समय से नहीं मिलता। इसके चलते उन्हें परिवार का भरण-पोषण और दैनिक जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेटरों का कहना है कि जनपद में कई कर्मचारी वर्ष 2019 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक मेहनत का
![]() |
| अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देने के लिए खड़े ग्रामीण पंप आपरेटर। |
भुगतान नहीं किया गया है। बकाया मानदेय जारी कराने के लिए कई बार कार्यदायी संस्था को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई गई, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि ठेकेदार और कार्यदायी संस्था की मिलीभगत के चलते ऑपरेटरों का भुगतान रोका जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को ग्रामीण पंप ऑपरेटरों ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण जल जीवन मिशन को ज्ञापन देकर समय से मानदेय भुगतान कराने, वर्ष 2019 से बकाया वेतन दिलाने तथा वर्तमान मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग की। ऑपरेटरों ने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर रामआसेर, मोहम्मद कासिम, शिवम कुमार, रामानुज, सुरेंद्र कुमार, विकास, यज्ञ दत्त पांडेय, सचिन कुमार, राम आसरे, मोहम्मद कासिम, शिवम कुमार, रामानुज और इरशाद अली सहित अन्य पंप ऑपरेटर शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment