ग्राम चौफेरवा में सीसी रोड व नाली का हुआ लोकार्पण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 3, 2026

ग्राम चौफेरवा में सीसी रोड व नाली का हुआ लोकार्पण

फतेहपुर, मो शमशाद । सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड भिटौरा के ग्राम चौफेरवा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव में शिवचरण के मकान से लेकर राम प्रताप के घर तक नवनिर्मित सीसी रोड और नाली का लोकार्पण सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी द्वारा फीता काटकर किया गया। क्षेत्र के विकास में इस परियोजना को एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। इस विकास कार्य की कुल लंबाई 160 मीटर है, जिस पर लगभग 9 लाख रुपये की लागत आई है। लंबे समय से इस मार्ग व जल निकासी व्यवस्था के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन और जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब इस सीसी रोड और नाली के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी और गांव में साफ-सुथरा

सीसी रोड व नाली का लोकार्पण करते सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी।

वातावरण सुनिश्चित हो सकेगा। लोकार्पण समारोह के दौरान स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रधान विक्रम सिंह यादव, मनोज लोधी, राजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान मनोज यादव, सपा सदर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह पुत्तन लोधी, सनी लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिवशरण धोबी, मुन्ना पासवान, उपेंद्र सिंह, आशीष, चंदन, अंकित आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और ग्रामीण इलाकों में सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों की गुणवत्ता और उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें ताकि ये सुविधाएं लंबे समय तक उपयोगी बनी रहें। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages