बांदा में सामाजिक समरसता और कायस्थ एकता की अनूठी मिसाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

बांदा में सामाजिक समरसता और कायस्थ एकता की अनूठी मिसाल

भैया दूज पर भव्य दीपदान, सतीश हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

बांदा, के एस दुबे । सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भैया दूज के पावन पर्व पर संघ कार्यालय के समीप एक भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बृहद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और महिलाओं ने शिरकत कर सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित बृजेश त्रिपाठी श्नवीन निगमश् द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री मंत्र के साथ की गई। इसके पश्चात दीपदान किया गया, जिसकी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त के महत्व और श्कलम-दवातश् की ऐतिहासिक व


सांस्कृतिक परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पंकज बागवान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने और समाज में एकता व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। अरुण निगम ने अपने संबोधन में कहा कि अब सामाजिक समरसता गतिविधियों के माध्यम से समाज को पूरी तरह एकजुट करने का समय आ गया है। इस दौरान उन्होंने चर्चित सतीश श्रीवास्तव हत्याकांड के सभी अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। साथ ही, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और परिवार को आजीवन सुरक्षा दिए जाने की जोरदार मांग मुख्यमंत्री से की गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विशाल श्रीवास्तव ने सामाजिक समरसता की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अंत में दुर्गा चरण श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मन में निहित बंधुत्व की भावना को वास्तविक जीवन में उतारना ही सच्ची सामाजिक समरसता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और महिलाओं ने राष्ट्रहित व समाज उत्थान पर अपने विचार साझा किए। इसके उपरांत स्वाभोज (सहभोज) का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया गया। इस भव्य आयोजन में वरिष्ठ पदाधिकारी विजय निगम, अमितेंद्र निगम, नरेंद्र सक्सेना, प्रवीण निगम, मनोज निगम, नीरज निगम, रोहन सिन्हा, प्रदीप निगम, उत्तम सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव, शिव शंकर निगम, आलोक नाना, मयंक श्रीवास्तव, देवेंद्र स्वरूप, श्याम जी निगम और अरुण श्रीवास्तव सहित रंजना श्रीवास्तव, श्रद्धा निगम, साधना श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, सारिका वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages