रामनरेश गुप्ता ‘लड्डू’ ने थामा कांग्रेस का हाथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

रामनरेश गुप्ता ‘लड्डू’ ने थामा कांग्रेस का हाथ

राजेश बोले-राहुल की बढ़ती लोकप्रियता से हिल गया है बीजेपी-संघ का सिस्टम

बांदा, के एस दुबे । स्थानीय अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय चेहरे रामनरेश गुप्ता लड्डू ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।  राजेश दीक्षितइस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने केंद्र और संघ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति राजनीति को थोड़ा-बहुत भी समझता है, वह भली-भांति जानता है कि आज संघ का पूरा इकोसिस्टम केवल एक ही एजेंडे पर काम कर रहा है कैसे भी करके जनता का ध्यान राहुल गांधी से भटकाया जाए।उन्होंने आगे कहा, जिस


तरह से देश की जनता राहुल गांधी पर भरोसा कर रही है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले 2-3 सालों में बीजेपी और संघ का किला उखड़ जाएगा। एक अकेले राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस के पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों में राहुल गांधी ने उन गंभीर मुद्दों पर बेबाकी से बात की है, जिन पर बोलने से बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी कतराते हैं, चाहे वह जातिगत जनगणना का मुद्दा हो या फिर युवाओं और छात्रों की आवाज।देश में बहुत जल्द बदलने वाला है बहुत कुछ राजेश दीक्षित ने दावा किया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश की जनता, विशेषकर युवा और महिलाएं, राहुल गांधी की नेक नीयत को भली-भांति समझ रहे हैं। देश के करोड़ों युवा आज उन्हें अपना नेता मानने को तैयार बैठे हैं, और केवल सही समय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में ये रहे मौजूदइस मिलन समारोह और सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सुनील चौरसिया पिप्पी, अरविंद सिंह छुट्टन, और इरफान खान (सभासद) समेत कई अन्य गणमान्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages