बांदा में दीपक कुमार गुप्ता के पोस्टर फाड़े जाने से गरमाया माहौल, वैश्य समाज में आक्रोश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

बांदा में दीपक कुमार गुप्ता के पोस्टर फाड़े जाने से गरमाया माहौल, वैश्य समाज में आक्रोश

सदर विधानसभा में प्रत्याशी उतारने की चर्चा से सियासी हलचल तेज, 

वैश्य समाज ने समर्थन देने का किया दावा

बांदा, के एस दुबे । शहर में दीपक कुमार गुप्ता के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए पोस्टरों को अराजक तत्वों द्वारा फाड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वैश्य समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोगों ने पोस्टर फाड़ने की घटना को निंदनीय बताते हुए इसके पीछे की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। वैश्य समाज के लोगों का कहना है कि सदर विधानसभा में प्रत्याशी मैदान में उतारने की चर्चा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दीपक कुमार गुप्ता का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। समाज के लोगों का आरोप है कि इसी संभावित राजनीतिक चुनौती को देखते हुए शहर में लगाए गए पोस्टरों को निशाना बनाया जा रहा है।


समाज के लोगों ने यह भी दावा किया कि दीपक कुमार गुप्ता को वैश्य समाजों का समर्थन मिल रहा है और विभिन्न समाजों के लोगों ने उनके पक्ष में एकजुटता दिखाने की बात कही है। लोगों का कहना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने और प्रचार-प्रसार करने का अधिकार है। यदि किसी को किसी प्रत्याशी या संभावित उम्मीदवार से आपत्ति है तो उसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए, न कि पोस्टर फाड़कर विरोध जताना चाहिए। वैश्य समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages