नरैनी में सपा का पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 3, 2026

नरैनी में सपा का पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने फूंका चुनावी बिगुल

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी द्वारा बाँदा जनपद के नरैनी स्थित राजकुमार इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक विशाल पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलनश् का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और हजारों की संख्या में जुटे समाजवादी कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल ने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पससंख्यक केवल कोई चुनावी नारा भर नहीं है, बल्कि यह समाज के पीड़ित, दुःखी और अपमानित वर्गों


के आत्मसम्मान, अधिकारों और उनकी वास्तविक सामाजिक भागीदारी की बड़ी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की पक्षधर रही है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज पीडीए की आवाज को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और संगठन को मजबूत करें।

सपा जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बाँदा का प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता पीडीए की विचारधारा को घर-घर पहुँचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हमें सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और तेज करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाएं और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कमरतोड़ महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और उपेक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। सम्मेलन के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को धार देने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का स्पष्ट संदेश दिया गया। संचालन वरिष्ठ सपा नेता कुदरत उल्ला खान ने किया। कार्यक्रम में कर्वी जिलाध्यक्ष भईया लाल यादव, सांसद कृष्णा देवी, विशंभर निषाद, राजा भईया वर्मा, सुमन दिवाकर, भरत दिवाकर, महेंद्र वर्मा, किरण यादव, पूजा प्रजापति, नीलम यादव, सत्य नारायण सोनकर, सुंदर अनुरागी, अशोक गौर, प्रमोद गुप्ता राजा, इमरान अली राजू, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, मुन्ना पटेल, आमिर खान मन्नी, कमल पाल, वृंदावन वैश्य, राजकुमार गुप्ता राजू, राम लाल प्रजापति, शनि रशनिया, जगमोहन यादव, निलेश श्रीवास, दिलीप पटवा, मुलायम यादव ओपी, रहीस खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages