18 वाहनों के काटे चालान, 1.80 लाख जुर्माना
फतेहपुर, मो शमशाद । सड़क हादसों पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार की रात जिले में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। यातायात माह नवंबर के तहत चलाए गए अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के ई-चालान किए गए। पुलिस ने इन वाहनों पर कुल एक लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। देर रात चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा
![]() |
| रात्रि में वाहन चेकिंग अभियान चलाती यातायात पुलिस। |
रहा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की सघन चेकिंग करते हुए नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों के प्रति भी जागरूक किया। यातायात पुलिस का कहना है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि नशे की हालत में कभी वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।


No comments:
Post a Comment