खाद की बोरी में छिपा था नकली डीएपी का खेल, किसान से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 25, 2026

खाद की बोरी में छिपा था नकली डीएपी का खेल, किसान से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड

क्लीनिक पर चल रहा था नकली खाद बेचने का धंधा, जांच में खुली पोल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : किसानों को नकली उर्वरक बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। किसान की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने जांच की तो डीएपी के नाम पर नकली उर्वरक बेचने का खेल उजागर हुआ। मामले में जिला कृषि अधिकारी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि 24 नवंबर को दूरभाष पर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नकली खाद बेच रहे हैं। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने नायब तहसीलदार, पुलिस व कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान किसान विनोद कुमार ने बताया कि बीईएमएस डॉ विमल मिश्रा डीएपी उर्वरक अपनी क्लीनिक पर बेचने का काम कर रहे हैं। किसान ने बताया कि जब उसने खाद


की गुणवत्ता पर सवाल उठाया तो आरोपित ने उसे खाद के बैग से एक बोरी खोलकर दिखाया। बोरी में नकली डीएपी उर्वरक पाया गया। आरोप है कि गिरोह के सदस्य किसानों को 1500 रुपये प्रति बोरी की दर से नकली खाद बेच रहे थे। किसानों को फोन आने पर भी खाद की आपूर्ति की जाती थी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह संगठित रूप से नकली उर्वरक का अवैध कारोबार प्रतीत होता है। इस मामले में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। इस मौके पर पहाड़ी थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, प्राविधिक सहायक किशोर वर्मा, वरिष्ठ सहायक अमीत सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages