कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु, संत-महात्माओं के सानिध्य में हुए धार्मिक कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंधन कला श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन 17 से 24 नवंबर 2026 तक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 परमेश्वर दास स्वामी जी महाराज सहित संत-महात्माओं के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान, कथा और भक्ति प्रवचन आयोजित किए गए। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म और भक्ति का संदेश दिया गया। कथा सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं से पूरा पंडाल भरा रहा। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के
कई गांवों से पहुंचे लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत वार्ड संख्या 12 के प्रत्याशी दयाराम निषाद, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश निषाद, पत्रकार अंशु गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह घासीराम निषाद सहित दर्जनों लोगों का आयोजनकर्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में पिंटू मिश्रा, हरिओम मिश्रा, अरविंद तिवारी उर्फ भूरा तिवारी, मनोज, अतुल शुक्ला, रामराज्य पाल, शिवराम पाल, कालका, बाबूलाल, लाला निषाद, शेर सिंह, प्रेमचंद पाल, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयवर्धन पाल, रामबरन सिंह सहित ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का वातावरण देखने को मिला।


No comments:
Post a Comment