फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद में निरंतर रक्तदान को बढ़ावा देने व जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। सरदार हरि सिंह नलवा एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के दस वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर के दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया। संस्था की ओर से प्रबंधक गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि गुरु सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष दविंदर सिंह बिंद्रा के हाथों सम्मान ग्रहण किया। समारोह में आईआईटी के वक्ता डॉ. अमनदीप सिंह ने सिख धर्म के मूल सिद्धांतों श्किरत करो, नाम जपो और वंड छकोश् की व्याख्या
![]() |
| सम्मान ग्रहण करते फाउंडेशन के प्रबंधक गुरमीत सिंह। |
करते हुए कहा कि अपनी कमाई का दसवां हिस्सा जरूरतमंदों की सेवा में लगाना सच्ची मानवता का परिचायक है। सम्मान ग्रहण करने के बाद गुरमीत सिंह ने ट्रस्ट का आभार जताते हुए सम्मान संस्था के सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का माध्यम है। संस्था आगे भी निस्वार्थ भाव से मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक गुरशरण सिंह, निदेशक अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक हर्षप्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment