सीडीओ व बीडीओ ने भ्रमण कर लिया दीपावली मेले की तैयारियों का जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 5, 2026

सीडीओ व बीडीओ ने भ्रमण कर लिया दीपावली मेले की तैयारियों का जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : दीपावली मेले के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने खंड विकास अधिकारी कर्वी महिमा विद्यार्थी के साथ विकासखंड कर्वी के अंतर्गत चिन्हित पार्किंग स्थलों, यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए जा रहे अस्थायी शिविरों और सड़कों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेड़ी पुलिया से सुदिनपुर (बांदा बॉर्डर) तक सफाई व्यवस्था के लिए छह स्थल चिह्नित किए गए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत भरथौल, बिहारा और संग्रामपुर में यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए जा


रहे अस्थायी शिविरों की व्यवस्थाएं देखीं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले से जुड़े सभी कार्य गुरुवार शाम तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन और ठहरने में किसी तरह की परेशानी न हो।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages