डॉ. रामलाल द्विवेदी प्राणेश को साहित्यिक योगदान के लिए मिला सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 6, 2026

डॉ. रामलाल द्विवेदी प्राणेश को साहित्यिक योगदान के लिए मिला सम्मान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : कर्वी के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य डॉ. रामलाल द्विवेदी प्राणेश को मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कादंबरी की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें हिंदी छंद शास्त्र में विविध छंदों के प्रयोग तथा राष्ट्रीय और मानवीय चिंतन से ओतप्रोत गीत, नवगीत एवं कविताओं के सृजन के लिए स्व. विवेक मिश्र सम्मान प्रदान किया गया। जबलपुर में आयोजित साहित्यिक समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 129 साहित्यकारों और पत्रकारों को उत्कृष्ट लेखन एवं साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ.


प्राणेश को डॉ. नीना उपाध्याय ने 2100 रुपये की नकद राशि, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र भेंट किया। समारोह में आठ पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। डॉ. प्राणेश तुलसी साहित्य अकादमी कर्वी के अध्यक्ष हैं। सम्मान मिलने पर कर्वी के साहित्यकार विक्रम वितुल, उदयभान तन्मय, डॉ. मनोज द्विवेदी, दिनेश चौहान, श्रीनारायण तिवारी, शिवदत्त त्रिपाठी, जेपी कुशवाहा और भ्रमर सहित अन्य साहित्यकारों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages