मदर सुहाग में विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 19, 2026

मदर सुहाग में विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

ट्रैफिक की पाठशाला में बताए यातायात के नियम

फतेहपुर, मो शमशाद । सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को मदर सुहाग इंटर कॉलेज में ट्रैफिक की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब सात सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से

सड़क सुरक्षा की शपथ लेते स्कूली बच्चे।

प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्र ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर आरआई कृष्णचंद्र सिंह, राम सागर, विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, फिरोज खान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages