मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 19, 2026

मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

24 हजार रुपये मानदेय, ईपीएफ भुगतान व अन्य लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार

बहुआ, फतेहपुर, मो शमशाद । लंबे समय से लंबित मांगों पर शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं होने से ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश बढ़ गया है। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा व ईपीएफ भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा ने प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा की ओर से 19 नवंबर को खंड विकास अधिकारी बहुआ को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शासन व विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर रहे

बीडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्राम रोजगार सेवक।

हैं। इसी क्रम में 13 नवंबर को आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग के साथ संगठन की वार्ता हुई थी। इसमें समस्याओं के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। संगठन की प्रमुख मांग है कि ग्राम रोजगार सेवकों का मासिक मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, ईपीएफ का भुगतान सुनिश्चित करने तथा अन्य सेवा संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। मोर्चा ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों से हड़ताल जारी रखने की अपील की गई है। इससे रोजगार सृजन सप्ताह के तहत होने वाले कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक के अन्य ग्राम रोजगार सेवक भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages