जसपुरा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 5, 2026

जसपुरा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने मारी बाजी

पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित,बच्चों को बांटी मिठाई

बांदा, के एस दुबे । बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को नरजिता बहुंडरी मिनी स्टेडियम में क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी जसपुरा बलिराम की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में विकासखंड की सभी न्याय पंचायतों से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुंदेलखंड पृथक राज्य संयोजक जयराम सिंह ने किया।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा के अध्यक्ष चंद्रमोहन साहू एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री राजबीर सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन कालीचरण प्रजापति ने किया।ग्राम प्रधान नरजिता शिवदर्शन प्रजापति की मेजबानी तथा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शशांक मौली


मणि त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में चौकी पुरवा के अभिषेक और बालिका वर्ग में यूपीएस चौकी पुरवा की साक्षी ने चैंपियनशिप हासिल की।जूनियर स्तर बालक वर्ग में यूपीएस नादादेव के अनुराग तथा बालिका वर्ग में यूपीएस सिकहुला की नाजरीन ने चैंपियनशिप अपने नाम की।वहीं कबड्डी में गडरिया के बालकों ने जीत दर्ज की,जबकि खो-खो प्रतियोगिता में सिंधन की बालिकाओं ने बाजी मारी।समापन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मिष्ठान भी वितरित किया।प्रतियोगिता में क्षेत्र के शिक्षक,ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री छोटे बाबू प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह,संघर्ष समिति अध्यक्ष लक्ष्मण स्वरूप पांडेय,मंत्री अरविंद निषाद,राममोहन शुक्ला,शीतल,नरेंद्र कुमार चौरसिया,दीनदयाल अवस्थी, विवेक कक्षवाह,मिथिलेश त्रिपाठी,ब्रजेश कुमार सहित पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अंत में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं सभी शिक्षक संकुल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages