महिला महाविद्यालय में गूंजा नशामुक्त युवा व विकसित भारत का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 5, 2026

महिला महाविद्यालय में गूंजा नशामुक्त युवा व विकसित भारत का संदेश

छात्राओं ने मलिन बस्ती में बांटे एक हजार दीप

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया हरित व सुरक्षित दीपावली का संदेश

फतेहपुर, मो शमशाद । नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित दीपावली मनाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ. अलका ने छात्राओं को संबोधित

कार्यक्रम में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।

करते हुए कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से टीबी, कैंसर, दमा और मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। प्रो. प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ और नशामुक्त होना बेहद जरूरी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्धि श्रीवास्तव, जीनत, फरियार उमर व श्रुति की टीम ने नशामुक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं अनन्या और शशिबाला ने नशामुक्ति पर आधारित दोहे प्रस्तुत किए, जबकि छात्रा कोपल ने बघेली लोकगीत के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को मार्मिक अंदाज में प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने मलिन बस्ती गढ़ीवा ग्राम में जनसेवा की अनूठी पहल करते हुए करीब एक हजार दीप और मिठाई वितरित की। सभी ने नशामुक्त समाज व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages