चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेश किसान सभा ने गुरुवार को किसान समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्या निस्तारण की मांग की गई। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष का. रूद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि परसौंजा गांव के किसान शिवमोहन की झोपड़ी में लगभग छह माह पूर्व किसी ने आग लगा दी थी। जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी गांव में दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते में कब्जा कर रखा है। शिकायत के बावजूद लेखपाल और राजस्व कर्मी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। इसी प्रकार अन्ना
पशुओं के कारण किसानों की फसल का नुकसान होता है, किंतु इन समस्याओं का निराकरण नहीं कराया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी, श्रीकांत, शिवप्रसाद, विनीत, गुलजार, राजाराम, शक्तिराम, अनामिका, निराशा, मिथलेश, गणेश, रामजी, चन्द्रेश, रामचन्द्र आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment