पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत सिद्ध पीठ कालेश्वर मंदिर में एकदिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया दंगल पर पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, भाजपा नेता राहुल सिंह गुड्डू, राजा सिंह पिपरहरी, ग्राम प्रधान ब्लॉक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उर्फ छेददू सिंह आदि को आयोजन समिति के पदाधिकारियों में महारानी लक्ष्मीबाई आवासीय विद्यालय के प्रबंधक राकेश सिंह गौर, मानसिंह, मनोज कुमार प्रजापति,ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैच लगाकर स्वागत किया । अतिथियों ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रारंभ कराई वहीं मंत्री ने आयोजन समिति को ₹11000 पूर्व विधायक दलजीत
सिंह ने समिति को ₹11000 प्रदान किया। सनी पहलवान करहिया ने लाल पहलवान बांदा को चारों खाने चित कर दिया वीरू पहलवान मवई ने गजेंद्र पहलवान खप्टिहाकला को पटखनी दी ।निशु पहलवान रायबरेली ने छोटू पहलवान गोरखपुर को चारों खाने चित कर दिया। सागर पहलवान मवई ने वीरू पहलवान मुंगुस को पटकनी दी। नंदू पहलवान मुंगुस ने राजेश पहलवान उन्नाव को चारों खाने चित कर दिया। छोटू पहलवान खप्टिहाकला ने चरखा दांव लगाकर छोटा पहलवान गोरखपुर को चित कर दिया। आधा दर्जन कुश्तियां बराबर पर छूटी। रेफरी के रूप में शिव विलास पहलवान पलरा, तथा कमेंटेटर के रूप में मनोज दीक्षित और महेश द्विवेदी पत्रकार रहे।


No comments:
Post a Comment