ओवैस बने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

ओवैस बने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के मो० ओवैस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर कटरा अब्दुल गनी निवासी मो० ओवैस को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। इस संबंध में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस सजा की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि मो० ओवैस समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा

नवमनोनीत प्रदेश सचिव मो0 ओवैस।

को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मो० ओवैस को प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलने पर समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages