सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनीं अर्चना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 8, 2023

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनीं अर्चना

उपाध्यक्ष पद पर नीलम यादव की हुई नियुक्ति 

सपा महिला सभा की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित 

बांदा, के एस दुबे । सपा सुप्रीमो और प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुमोदन के बाद समाजवादी पार्टी महिला सभा की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष पद पर अर्चना सिंह पटेल को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियां की भी घोषणा की गई है। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नीलम यादव, शांती पाठक, सुनीता रैकवार, प्रियंका पटेल, चंद्रकली यादव, नीलम कोटार्य को सोंपी गई है जबकि महासचिव पद पर शगुफ्ता सिद्दीकी तथा सचिव पद पर पूजा प्रजापति, आबदा बेगम, श्रद्धा गुप्ता, गुड़िया यादव, परवीन बानो, दीप्ति वर्मा, उर्मिला प्रजापति, शांती पटेल, सुचिता सिंह, अखिलेश अनुरागी के अलावा सदस्य पद पर सुनीता वर्मा, रामकली, संपत, श्यामकली यादव, विमला अनुरागी, रूबी बानो, सुरइया,

सपा महिला सभा की नवनियुक्त पदाधिकारीगण

सुषमा कुशवाहा, परवीन बानो, शशि प्रभा, उमा, सबा और आराधना पटेल को न ामित किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी डा. निर्भय सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव महिला सीा किरन यादव, प्रदेश सचिव उर्मिला वर्मा, जिला महासचिव एजाज खान, लालमन यादव, नंदकिशोर यादव, कुतैबा जमा खान, बृजेश पटेल, रामनिहोर निषाद, मिश्रीलाल यादव, सोनेलाल पटेल, रोहित कुशवाहा, अजय निषाद, अवध बिहारी यादव, शुभम कश्यप समेत पार्टी के नेता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages