विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत
फतेहपुर, मो. शमशाद । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 149 वी जयंती के अवसर पर सद्भावना अखंड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा सोमवार को सरदार पटेल प्रतिमा स्थल पटेल नगर चौराहा से प्रातः 10. बजे सुबह प्रारंभ हुई। रथ यात्रा को हरी झंडी स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह ने दिखाकर रवाना किया। यात्रा पत्थरकटा चौराहा, आवास विकास, आरा मशीन रोड, आबूनगर, नऊवाबाग
![]() |
| सदभावना अखंड रथ यात्रा निकालते फाउंडेशन के पदाधिकारी। |
बाग, अल्लीपुर, मुरादीपुर, चौडगरा, औंग पहुंची। जहां रामाश्रय बालिका इंटर कॉलेज औंग के प्रबंधक जयकरण पटेल सहित छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा खदरा, करचलपुर, तिवारीपुर, मुरारपुर, दिलावरपुर नहर होते हुए लक्ष्मी खेड़ा, देवमई, बैठका से बकेवर, जहानाबाद, टिकरा, अमौली पहुंची। जहां संतोष गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तत्पश्चात यात्रा जलालपुर नेवरी, रोटी चौराहा, सेमलपुर, खजुहा, बिंदकी, फरीदपुर मोड, खिदिरपुर, भवानीपुर, जोनिहां, शाहबाजपुर, सहेली, त्रिलोकीपुर, जोनिहा चौराहा होते हुए प्रतिमा स्थल पटेल नगर चौराहा पहुंची जहां समापन किया गया। इस मौके पर अचार कमलेश योगी, राम सिंह पटेल, कौशल किशोर मिश्रा, सत्यम, उदय लोधी, अनुरोध सिंह, बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment