मां का रो-रोकर बुरा हाल
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भाई की ससुराल मंडौर से लौटते समय एक युवक की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक बाइक से घर लौट रहा था और रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप उपाध्याय (27 वर्ष) पुत्र स्व बेनी प्रसाद उपाध्याय बीते गुरुवार को अपने बड़े भाई संदीप की ससुराल मंडौर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुक्रवार दोपहर करीब दो
![]() |
| घटना की सूचना पर एकत्रित परिजन |
बजे वह वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सीपी गौतम डिग्री कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने घायल कुलदीप को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप दो भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मां श्यामा देवी का रो-रो कर बुरा
![]() |
| मृतक की फोटो |
हाल है। परिजनों के अनुसार कुलदीप बेहद मिलनसार और जिम्मेदार स्वभाव का था। रैपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।



No comments:
Post a Comment