चित्रकूट में लोकमाता के नाम भाजपा का सांस्कृतिक शंखनाद, गूंजा संस्कृति का स्वर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 22, 2025

चित्रकूट में लोकमाता के नाम भाजपा का सांस्कृतिक शंखनाद, गूंजा संस्कृति का स्वर

अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर भाजपा

300वीं जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर भाजपा की संगोष्ठी ने इतिहास व संस्कृति को एक नई चेतना दी। चित्रकूट इंटर कॉलेज के सभागार में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बबीना विधायक राजीव सिंह, जबकि अध्यक्षता की जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने। मंच पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चंद्र प्रकाश खरे, अभियान संयोजक हरिओम करवरिया, जिला महामंत्री आलोक पांडे, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राजीव सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई न केवल धर्म की साधिका थीं बल्कि एक सशक्त राजनायिका भी थीं। उन्होंने मुगलों की अराजकता में मंदिरों का जीर्णोद्धार कर भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की नींव रखी। खण्ड-खण्ड भारत को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधने का श्रेय लोकमाता को जाता है। आज जब

लोकमाता अहिल्याबाइ की संगोष्ठी पर बैठे भाजपाई

भारत आर्थिक विकास, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है, तो वह कहीं न कहीं लोकमाता के मार्गदर्शन की प्रेरणा से ही संभव हो पाया है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा व मंदिरों के पुनर्निर्माण में लोकमाता अहिल्याबाई का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर केदारनाथ तक तमाम पवित्र धरोहरों का पुनर्जागरण कराया, जो आज भारत की आध्यात्मिक पहचान हैं। पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र ने कहा कि लोकमाता का जीवन स्वयं में पूजा का विषय है। उनके द्वारा किए गए कार्यों ने उन्हें जन-जन की आराध्य बना दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने लोकमाता को एक धर्म-परायण प्रशासक की संज्ञा दी जो नीति व न्याय के बल पर शासन करती थीं। संगोष्ठी का संचालन महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया, जबकि संयोजक ब्रजेश पांडेय ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, आनंद पटेल, जेपी मिश्र, ब्रजेश पांडेय, अश्विनी अवस्थी, अंजू वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages