राजनीतिक जमीन पर कांग्रेस की नई बिसात, चित्रकूट बना गवाह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 22, 2025

राजनीतिक जमीन पर कांग्रेस की नई बिसात, चित्रकूट बना गवाह

कांग्रेस ने भरी संगठन सृजन की हुंकार

कांग्रेस उतरी मैदान में गांव-गांव                                            

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की पुरानी बाजार स्थित एक लॉज में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक ने राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने की, जिसमें प्रदेश से आए दोनों जिला कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडे व दिनेश यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पार्टी को गांव-गांव तक फिर से मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। आदित्य स्वरूप पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व- मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अजय राय के निर्देश पर उन्हें चित्रकूट भेजा गया है, ताकि वे जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 40 दिनों में संगठन को न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर तक मजबूत कर सकें।

जिला कोऑर्डिनेटर को सम्मानित करते जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

कोऑर्डिनेटर दिनेश यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ शहरों या मंचों की पार्टी नहीं रह सकती। यदि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा करनी है, तो कांग्रेस को हर गांव में मजबूती से खड़ा करना होगा। गांव-गांव चौपालें लगेंगी, हर समुदाय को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा, और संगठन की रीढ़- बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की जाएगी। जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने दोनों कोऑर्डिनेटरों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जब लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिशें हो रही हैं, तब कांग्रेस को मजबूत करना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। जोर दिया कि राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और नेहरू की विरासत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं और जनता से सीधे संवाद करें। बैठक में पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडे, अवधेश करवरिया, महेंद्र सिंह, सविता पाल, शिव गुलाम वर्मा, विजय मणि त्रिपाठी, कालीचरण राजपूत, विनय सिंह, भगवान दिन दुबे, सत्येंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, ज्ञानमती वर्मा, अरुण गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अजीत शुक्ला, राजेश सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages