जिले से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 23, 2025

जिले से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान

संगठन सृजन संबंधी बैठक में जिलाध्यक्ष व जिला कोआर्डिनेटर ने भरा जोश

कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, माला पहनाकर किया गया स्वागत

बांदा, के एस दुबे । बांदा जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा गांधी सभागार में संगठन सृजन की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई। जिला कोऑर्डिनेटर संतराम नीलांचल व ब्रजराज भी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए वह जीतोड़ काम करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र ने बताया कि हमें संयुक्त टीम बनाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों में क्या किया, जनता को बतलाना चाहिए। कांग्रेस नेता मुमताज अली ने कहा जिला कमेटी में ईमानदार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान मिलना चाहिए जो ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह करे। वहीं कांग्रेस नेता ए

संगठन सृजन बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित।

आईसीसी रमेशचंद्र कोरी ने कहा संगठन की मजबूती के लिए नरैनी विधान सभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस की ओर जनता का रुझान है, राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़े पैमाने में लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। जिला कोऑर्डिनेटर संतराम नीलांचल द्वारा प्रदेश नेतृत्व दिए गए निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा जिला कमेटी से लेकर मंडल अध्यक्ष तक ईमानदार और पार्टी की नीतियों के लिए आस्थावान कार्यकर्ताओं को स्थान मिलना चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्यु.न कुमार दुबे लालू, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारकेश सिंह यादव मंडेला, वरिष्ठ अधिवक्ता बलदेव वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, कालीचरण ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, बी लाल वर्मा, सूरज बाजपेई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, रामनरेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, आदित्य स्वरूप पांडेय, गजेंद्र सिंह पटेल, दिनेश द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू, चंद्रसेन सिंह, शोएब रिजवी, रफत खान गोगा धीरेंद्र पांडेय धीरू, केपी सेन, राज बहादुर गुप्ता, संतोष द्विवेदी, दानेंद्र सिंह दानी, शिवबली सिंह, कालीचरण साहू, असरफ उल्ला, रम्पा, रामपाल अवस्थी, शिवचरण द्विवेदी, भैयालाल पटेल, लोमस द्विवेदी, अंबिका प्रसाद खेंगर, छेदीलाल, आशुतोष द्विवेदी, अशोक वरदान कर्ण, रमेश चंद्र गुप्ता, सब्बीर सौदागर, नत्थू राम सेन, शिवाकांत मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, रामसनेही, मुन्नी लाल प्रजापति, रामशंकर सिंह, मनोज मिश्रा, अजयशुकला, बल्लू राम यादव, रामनिवाज मिश्रा, हरिश्चंद्र बाजपेई, हेमंत कुमार वर्मा, सुखदेव गांधी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर बाबूराम यादव, राजकुमार सिंह, दशरथ सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जनपद कोऑर्डिनेटर व जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन की जिम्मेदारी संजय द्विवेदी ने निभाई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages