न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने भेंट किए गुलदस्ते, फूलमालाओं से लादा
बांदा, के एस दुबे । जिला जज डॉ. बब्बू सारंग का फिरोजाबाद तबादला हो गया। गुरुवार को न्यायाधीशों और न्यायालय कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और भावभीन विदाई दी। जिला जज के नेतृत्व में न्यायिक कार्य करने की अच्छी सीख मिलने की बात कही गई। जिला जज डॉ. बब्बू सारंग का स्थानान्तरण जनपद फिरोजाबाद होने पर गुरुवार को विदाईसमारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कर्मचारियों द्वारा जिला जज को माला मूल से लाद दिया।विदाई समारोह में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुन्नीलाल वर्मा, कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव
![]() |
| जिला जज को गुलदस्ता भेंट करते न्यायाधीश |
रोआब आलम, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र व प्रशासनिक सहायक शिवम आर्या, लेखा लिपिक रोहित कुमार, सहायक लेखा लिपिक आशीष गुप्ता, सेशन लिपिक अमित गुप्ता आदि तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे। विदाई समारोह को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुन्नीलाल वर्मा व पूर्व महासचिव रोआब आलम ने संबोधित किया। समारोह में कर्मचारियों ने सम्बोधन में कहा कि जिला जज के विदा होने पर मन में गहरा दुख और खालीपन है। कहा कि जिला जज के द्वारा कर्मचारियों के हित में किए गए कार्य बहुत ही सराहनीय हैं।


No comments:
Post a Comment