आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 18 जून 25 को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम बीरा के एक व्यक्ति कमल कुमार यादव का शव ग्राम लखनपुर यमुना नदी के किनारे बरामद हुआ था । जिसके सम्बन्ध में परिजन ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के विरुद्ध तहरीर दिया था जिसके सम्बन्ध थाना


कमासिन में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में कमासिन पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के क्रम मे कार्यवाही करते हुए व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में उसकी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया ।गिरफ्तार अभियुक्तों में ममता पत्नी कमल कुमार यादव निवासी बीरा थाना कमासिन जनपद बांदा व रामविलाश पुत्र बोगा निवासी शाहपुरसानी थाना बदौसा जनपद बांदा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages