बुजुर्गों के आश्रय में प्रशासन की नजर- सचिव ने दिए सख्त निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

बुजुर्गों के आश्रय में प्रशासन की नजर- सचिव ने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण में गैरहाजिर रहे अधिकार मित्र 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में दिनांक 24 जून को सचिव श्रीमती वर्णिका शुक्ला ने कर्वी के विनायकपुर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले, वृद्धाश्रम में तैनात अधिकार मित्र रवी कुमार की गैरहाजिरी ने सवाल खड़े कर दिए। उनकी अनुपस्थिति को अत्यंत आपत्तिजनक मानते हुए सचिव ने उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर की भी गहन जांच की गई। दर्ज सामग्री एवं उपलब्ध वस्तुओं में कोई अंतर नहीं पाया गया, जिससे संस्था की पारदर्शिता की पुष्टि

वृद्धाश्रम में निरीक्षण करतीं सचिव श्रीमती वर्णिका शुक्ला 

हुई। इसके बाद पुरुष संवासियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की गई, जहां राजबहादुर नामक संवासी ने भोजन और आवश्यक सामग्री के मानकों के अनुरूप मिलने की पुष्टि की। वहीं संवासी ननकू ने सांस की बीमारी की जानकारी दी गई। इस पर संस्था प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि उनका उचित इलाज जिला अस्पताल में प्राथमिकता से कराएं। इसी तरह महिला संवासियों से भी मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया गया। भोजन और वस्त्रों की नियमित उपलब्धता की पुष्टि संवासियों ने की, परंतु श्रीमती रामकुमारी ने आंखों में समस्या बताया। इस पर भी संस्था को सरकारी अस्पताल में उनकी जांच कराकर इलाज के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में वृद्धाश्रम के अन्य कर्मचारी एवं सभी वृद्धजन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages