आषाढ़ अमावस्या मेला को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, जोनल प्लान के साथ हुई ब्रीफिंग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

आषाढ़ अमावस्या मेला को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, जोनल प्लान के साथ हुई ब्रीफिंग

24 जून से 26 जून तक चलेगा मेला 0 तीन जोन व 12 सेक्टरों में बांटा गया 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पावन मंदाकिनी तट पर हर माह लगने वाले अमावस्या मेले की श्रृंखला में इस बार अषाढ़ माह का मेला बरसात के पहले बड़े आयोजन के रूप में सामने है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बढ़ता नदी का जलस्तर और संभावित बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सोमवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं एडीएम एफआर उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों व फोर्स के साथ अहम ब्रीफिंग की गई। एसपी अरुण सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हम हर माह मेला कराते हैं, लेकिन यह मेला विशेष है क्योंकि यह बरसात का पहला मेला है। नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है, पार्किंग में समस्या आ सकती है, इसलिए बेड़ी पुलिया, शिवरामपुर, पीली कोठी जैसी संवेदनशील जगहों पर अभी से चौकसी जरूरी है। कहा कि सभी मजिस्ट्रेट और

आषाढ़ अमावस्या मेला पर मीटिंग करते प्रशासनिक अधिकारी

पुलिस बल तुरंत अपने ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात हो जाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी हैंडसेट, लाउड हेलर से लैस रहें और जोनल प्रभारी अपने क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर लें। एडीएम उमेश चंद्र निगम ने कहा कि यह मेला 24 जून से 26 जून तक चलेगा, जिसे 3 जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विशेष रूप से रामघाट पर तैनात अधिकारियों को बारिश को लेकर सतर्क रहने, श्रद्धालुओं को रोकने के बजाय धीरे-धीरे आगे बढ़ाने और खोया-पाया केंद्र को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, एसडीएम, सीएमओ, सीओ नगर राजकमल, सीओ मऊ यामीन अहमद, ट्रैफिक प्रभारी फहद अली, समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages