श्रींम सेवा समिति द्वारा डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीन की वितरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

श्रींम सेवा समिति द्वारा डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीन की वितरण

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झाँसी। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अपने विवेक, क्षमता और सामर्थ्य अनुसार अपने-अपने पथ पर चलते हैं यदि कोई आपका पथ का अनुसरण कर रहा हो तो निश्चित रूप से मान लीजिए आप सही पथ पर गमन कर रहे हैं। बुंदेलखंड में कई समाजसेवी हुए जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हुए लोगों के उत्थान हेतु अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नाम मात्र व दिखावे की समाजसेवा कर अपना नाम चमकाने और समाजसेवी की पदवी की आड़ लेकर अपने गोरख धंधे चलाने का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन बुंदेलखंड में संघर्ष सेवा समिति ने वह कर दिखाया जो अप्रत्याशित था, लंबे समय से बिना किसी अन्य से आर्थिक सहायता लिए भेदभाव से परे और निस्वार्थ रूप से सहायता करते हुए समिति के संस्थापक डॉ० संदीप ने लोगों के


समक्ष एक अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया है, डॉ संदीप के कार्यों को देखते हुए अब कई लोग समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़ने लगे हैं। डॉ संदीप के पथ पर गमन करते हुए सीपरी बाजार निवासी अनीता सिंह ने  श्रींम सेवा समिति के तत्वाधान में जो बेरोजगार महिलाएं हैं उनको सिलाई मशीन देकर रोजगार देने का काम किया है  डॉ संदीप को समाजसेवा का आदर्श मानते हुए अनीता सिंह ने उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सिलाई मशीन का वितरण कराया। इस अवसर पर अनीता सिंह ने कहा झांसी जनपद और आसपास के क्षेत्र में संघर्ष सेवा समिति ने अपने कार्यों की दम पर अपना नाम रोशन किया है। आज कहीं भी समाजसेवा के संबंध में चर्चा होती है तो संघर्ष सेवा समिति और डॉक्टर संदीप का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मैं काफी समय से संघर्ष सेवा समिति से जुड़ी हुई हूं मैंने समिति के कार्यों से प्रेरित होकर अपनी क्षमतानुसार लोगों की सहायता करने का प्रण लिया है। आज हमने यह छोटा सा प्रयास किया है निश्चित रूप से हमारा संगठन आगे भी असहाय और पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर अवधेश कुमारी,करण तिवारी, सुमन वर्मा, कलावती, शाहाना बानो, अंजू लता गुप्ता, सुनीता, दीपिका मिश्रा, गीता शर्मा, संध्या सक्सेना, डॉ प्रतिभा, बबीता सोनी, पुष्पा चौहान, गुंजन, चित्रांग द्विवेदी, रमेश चौहान संघर्ष सेवा समिति से संदीप नामदेव, राजू सेन, आशीष विश्वकर्मा, मास्टर मुन्नालाल, अरुण पांचाल, राहुल रायकवार, महेंद्र रायकवार, सुशांत गेंडा  आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages