ताजिया निकालने के दौरान होने वाली परेशानियां पूछी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

ताजिया निकालने के दौरान होने वाली परेशानियां पूछी

बबेरू कोतवाली परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

बबेरू, के एस दुबे । कोतवाली परिसर में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से मुस्लिम समुदाय व हिंदू समुदाय के लोगों को बुलाया गया। जिसमें मोहर्रम के त्यौहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, और ताजिया निकालने के समय परेशानियों के बारे में जानकारी ली गई, वहीं बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने पीस कमेटी पर मौजूद सभी लोगों से अपील की है कि मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी प्रकार की कोई

पीस कमेटी की बैठक में मौजूद सीओ व अन्य।

दिक्कत हो तो पुलिस को सूचना दी जाए। कहा गया कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हुसैनी कमेटी के अध्यक्ष शकील खान, गुलाम मुस्तफा, अंजुमन मुस्तफा शहर कमेटी बबेरू के अध्यक्ष कासिम खांन, मोहम्मद गुलाम, अजमेर अली, नफीस अली, सफीक अहमद, हाफिज एतबार अली, रिजवान, अब्बास रजा, कल्लू खान, मोवीन खान प्रधान आलमपुर, गुड्डू खान, मुईन कुरैशी, शरीफ कुरैशी शहजाद खान ,पप्पू कुरैशी,सहित कोतवाली का स्टाप मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages