दिवंगत बच्चों के परिजनों से मिला प्रतिनिधि मंडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 20, 2025

दिवंगत बच्चों के परिजनों से मिला प्रतिनिधि मंडल

पिपरी खेरवा में दो बच्चों की हुई थी मौत

बांदा, के एस दुबे । थाना बिसंडा अंतर्गत ग्राम पिपरी खेरवा में बीते दिन हुई भारी बारिश के चलते मकान ढह जाने से सुनील कुशवाहा परिवार के 9 लोग मलबे में दब गए थे। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव, जिला संयोजक शरद यादव, जिलाध्यक्ष डी.आर. यादव व पूरी महासभा टीम ने शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा,

मृतक बच्चों के परिजनों से बातकरते प्रतिनिधि मंडल सदस्य।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अरुण यादव, अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष सुमन दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, राम सिंह यादव, प्रमोद आज़ाद, राकेश यादव, सामवेद यादव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राजेश शिवहरे, सुभाष, ग्राम प्रधान कल्लू यादव जय सिंह कुशवाहा सहित आदि मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत बच्चों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages