दो किलो 30 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 14, 2025

दो किलो 30 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

बाँदा, के एस दुबे - थाना कमासिन पुलिस को रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मुसीवॉ दादौ-कमासिन रोड़ के पास गुमटी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा बेचने का काम किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अभियुक्त को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो गुमटी में रखी झोरी को खोलकर चेक किया गया। वहां अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए
गांजा के साथ गिरफ्तार युवक।

थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। पकड़े गए अभियुक्त का नाम हिमांशु पुत्र रामसागर निवासी नेता नगर बबेरू बताया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दांदौ प्रशांत कुमार त्यागी, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय व कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages