पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन
बैठक में जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन, प्रभाकर फिर अध्यक्ष बने
बांदा, के एस दुबे । पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक स्वास्तिक मैरिज लॉन प्रयागराज रोड में विधिवत संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुंवर प्रभाकर सिंह चंदेल ने की। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष ढंढारिया जी रहे, प्रमुख वक्ता के रूप में लक्ष्मण सिंह जी एडवोकेट, सुधीर सिंह, राकेश सिंह एडवोकेट रहे। बैठक में शासन व कंपनियों द्वारा डीलर्स को प्रताड़ित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से 2017 के बाद डीलर कमीशन तेल कंपनियों द्वारा नहीं बढ़ाने व कोरोना कल में जिला प्रशासन द्वारा लगभग छह लाख रुपए का तेल लिया गया लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया। 2024 लोकसभा निर्वाचन में प्रशासन द्वारा दिए गए तेल का भुगतान जिसका एक बड़ा भाग प्रशासन ने
![]() |
| बैठक के दौरान मौजूद एसोसिएशन पदाधिकारी व अन्य। |
अभी तक भुगतान नहीं किया। पूंजी व्यापार में अब ज्यादा लग रही है खर्च बढ़ रहे हैं कमीशन 15 वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है। सुधीर सिंह ने बताया कि 2019 से वैट नहीं लग रहा लेकिन सेल टैक्स जबरदस्ती नोटिस देकर डीलर को प्रताड़ित कर रहा है, अवैध धन वसूली कर रहा है। रत्नेश गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत फर्जी तरीके से डीलर को नोटिस देखकर विभव कर की मांग कर रहे हैं, जबरदस्ती दबाव की राजनीति कर रहे हैं। रामबिलास ने बताया कि श्रम विभाग गलत तरीके से डीलर को प्रभावित कर रहे हैं फर्जी तरीके से टैक्स लगाकर साथ ही विभव कर लगाया जा रहा है ना सत्यापन ना जांच- प्रशासनिक तानाशाही की जा रही है। सरकारी एजेंसियों से बिना वैल्यूएशन कराए कर निर्धारण किया जा रहा है, साथ ही कर्मचारियों को भेज कर अवैध धन उगाही में भी विभाग लिप्त हैं जिससे डीलर्स पर भारी आक्रोश व्याप्त है। भारी संख्या में उपस्थित डीलर भाइयों ने अपनी अपनी समस्याओं को खुले मंच से अवगत कराया कार्यक्रम संचालन अरुण गुप्ता व अभिषेक गुप्ता ने किया। संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रभाकर सिंह चंदेल को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह लाला, संजय गुप्ता, संतोष अग्रवाल जी बनाए गए। उपाध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, योगेंद्र भदौरिया, शरद ओमर, श्रद्धा निगम, आदित्य सिंह बनाए गए। संगठन महासचिव की जिम्मेदारी अभिषेक गुप्ता को दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मुदित अग्रवाल, आसिफ मज़ीद को दी गई। विधिक सलाहकार विवेक त्रिपाठी को बनाया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी भोला पटेल, सुरेंद्र तिवारी, अमर सिंह, संकल्प अवस्थी को दी गई। संगठन प्रवक्ता के रूप में अरुण गुप्ता को मनोनीत किया गया। कार्य समिति सदस्य अनिल निगम, मानस शुक्ला, आशीष निगम, अशोक, अर्जुन सिंह को बनाया गया। इसके अलावा तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। बांदा तहसील के अध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, बबेरू तहसील के अध्यक्ष गणेश सोनी, नरैनी तहसील के अध्यक्ष विमल, अतर्रा सुनील गुप्ता, पैलानी के अध्यक्ष चक्रपाणि अवस्थी को बनाया गया। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के नीति निर्धारक संरक्षक मंडल में संतोष ढंढारिया, प्रद्युम्न दुबे लालू, राधेलाल महोबा अरुण निगम, रामविलास गुप्ता, अयोध्या सिंह पटेल, राकेश सिंह, पवित्र यादव, सुधीर सिंह, दलपत सिंह को बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रशांत गुप्ता महोबा, अवधेश पालीवाल हमीरपुर, गिरीश अग्रवाल व लक्ष्मण सिंह चित्रकूट बनाए गए।


No comments:
Post a Comment